सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे है. लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे बैठी हुई है. लड़की बाइक की टंकी पर बैठकर लड़के को गले लगाए हुए है. बगल से गुजर रहे किसी कार सवार ने कपल की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट कर दिया. इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया.
बताया जा रहा है कि ये वीडियो हापुड़ नेशनल हाईवे NH-9 का है. यहां थाना सिंभावली क्षेत्र में एक लड़का और लड़की रेज रफ्तार बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लड़का बाइक दौड़ा रहा है और आगे बैठी लड़की उसे गले लगाए हुए है. हालांकि, वीडियो कब का है इस बारे में जानकारी मिलना बाकी है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है.
वीडियो में बाइक का नंबर भी दिख रहा है. इसके आधार पर पुलिस कपल तक पहुंच सकती है.
गौरतलब है कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. पहले भी ऐसे कई मामले में सामने आ चुके हैं. पिछले महीने ही जयपुर की सड़कों पर चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल हो हुआ था. इस वीडियो में खुलेआम लड़का-लड़की बाइक पर एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने न तो हेलमेट पहना था और न ही ट्रैफिक नियमों को फॉलो किया था.