मेट्रो स्टेशन पर जवान के पैर छूती बच्ची का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा देश सुरक्षित हाथों में है

girl touches feet of Jawan (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची एक जवान के पैर छू रही है. सांसद पीसी मोहन ने इस वीडियो को शेयर किया है.

25 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची कुछ जवानों के करीब जाती है और फिर उनमें से एक जवान के पैर छू लेती है. इस पर जवान बच्ची को दुलारता है. बाकी के जवान बच्ची के पैर छूने के अंदाज को देख कर मुस्करा देते है. यह वीडियो देख कर आपका भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बच्ची पीछे मुड़ कर जाते समय जवानों को सैल्यूट करती है. जवान भी बच्ची को सैल्यूट करता है.

इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है. हर कोई अपने विचार रख रहा है.

इस वीडियो को 15 जुलाई को ट्विटर पर साझा किया गया था. तब से अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!