प्रेमी संग भागी लड़की, परिवार को ‘इंग्लिश’ में धमकाया, वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- “पहली बार कोई पढ़ी-लिखी लड़की घर से भागी है….”

chhapra paint 1 (1)

बॉयफ्रेंड के साथ भागकर लड़की ने शादी की और फिर वीडियो बनाया / (फोटो क्रेडिट : एक्स /@ChapraZila)

The Hindi Post

प्रेमी संग भागी लड़की, परिवार को ‘इंग्लिश’ में धमकाया, वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- “पहली बार कोई पढ़ी-लिखी लड़की घर से भागी है….”

 

आजकल सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं जो वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है जिसमें एक लड़की नजर आ रही है जो अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर लेती है. इस वीडियो में लड़की अपने परिवारवालों को धमका रही है और दुनिया को सूचित कर रही है कि उसने शादी कर ली है. ये सब कुछ वो अंग्रेजी में बोल रही है. मगर उसकी अंग्रेजी काफी गलत है और वो धड़ाधड़ सब कुछ बोल जा रही है. इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं- “एग्जाम में इतना रट लिया होता तो भागने की नौबत नहीं आती!”

ट्विटर अकाउंट @ChapraZila पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक लड़की अंग्रेजी में अपने परिवारवालों को धमका रही है. साथ में वो लड़का भी नजर आ रहा है जिसके साथ उसने भागकर शादी कर ली है. वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया- पहली बार कोई अंग्रेजी पढ़ी-लिखी लड़की घर से भागी है और अंग्रेजी में धमका रही है.

लड़की बताती है कि उसका नाम निकिता कुमारी है और उसके पिता का नाम पिंटू पासवान है. वो जमुई की रहने वाली है. उसने बताया कि वो 7 जुलाई को उसने राजीव कुमार नाम के लड़के से शादी कर ली जिससे वो बहुत प्यार करती थी. लड़के के पिता का नाम सीताराम मांझी है. उसने बोला कि शादी के लिए वही दोनों जिम्मेदार हैं, और शादी उसकी रजामंदी से हुई है. वो खुश है और स्वस्थ है. वीडियो के अंत में वो कहती है कि अगर उन दोनों को कुछ होता है तो उसका परिवार जिम्मेदार होगा.

इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि सामने से कागज में देखकर पढ़ रही है. वहीं एक ने कहा कि ये पढ़ी लिखी लड़की है. एक ने कहा- इसके लिए भारत रत्न की व्यवस्था की जाए. एक ने कहा- एग्जाम के लिए इतना रट्टा मार लिया होता तो भागना नहीं पड़ता.


The Hindi Post
error: Content is protected !!