13वीं मंजिल से कूदा बेटा, फ्लैट में मिली मां की सड़ी लाश…, पुलिस जांच में जुटी

crime police tape do not cross IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

13वीं मंजिल से कूदा बेटा, फ्लैट में मिली मां की सड़ी लाश…, पुलिस जांच में जुटी….

 

गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसाइटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है. जब पुलिस जांच करने के लिए राजवीर के फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां उसकी 70 वर्षीय मां – सतनाम कौर का शव बिस्तर पर पड़ा मिला.

पुलिस के अनुसार, सतनाम का शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है लेकिन शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं. इस ‘डबल मिस्ट्री डेथ’ ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है क्योंकि यह साफ नहीं है कि मां की मौत पहले हुई थी या बेटे ने किसी दबाव में यह कदम उठाया.

जांच में पता चला है कि राजवीर अपनी पत्नी और बच्चे से अलग होकर मां के साथ रह रहा था. वह पहले ज्योतिष का काम करता था लेकिन उसमें सफलता न मिलने के कारण फिलहाल बेरोजगार था और इन दिनों केवल पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने का काम कर रहा था.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पारिवारिक और आर्थिक तनाव समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!