आटे पर थूकने के आरोप में पुलिस ने लिया शख्स को हिरासत में

chapati-g5b9d92f30_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद से पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है जिसपर आरोप है कि वो कथित तौर पर रेस्टोरेंट में रोटी बनाते समय आटे पर थूकता था।

एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक शख्स रोटी बनाते हुए थूकते हुआ सा प्रतीत हो रहा है।

सर्किल ऑफिसर, लोनी, ग़ाज़ियाबाद, रजनीश उपाध्याय ने अपनी बाइट में बताया कि “सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ जिसमे कि एक व्यक्ति रोटी बनाते समय थूक करके और उसे तंदूर में डाल रहा है, ऐसा दिख रहा है।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उपध्याय ने कहा कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए, हमे पता चला कि यह होटल ग़ाज़ियाबाद के लोनी एरिया में है।

पुलिस अधिकारी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि, “वो व्यक्ति होटल का कामगार प्रतीत होता है, हमने कामगार को हिरासत में लिया है। इस मामले में जो भी विधिक कार्यवाही होगी वो की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार से किसी की भी भावना आहात न हो।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!