सरेआम लड़के ने किया प्रपोज, लड़की के जवाब देते ही फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी….., देखें VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
सरेआम लड़के ने किया प्रपोज, लड़की के जवाब देते ही फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी….., देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर कई बार कपल्स के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स ने कपल्स की हरकत देख उन पर प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, वायरल हुआ वीडियो गाजियाबाद के राजनगर में स्थित गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है. जहां पर लड़के ने पहले तो सरेआम लड़की को प्रपोज किया और फिर उसका जवाब सुनते ही सिंदूर और मंगलसूत्र पहना दिया.
गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक युवक ने पहले युवती को प्रपोज किया, फिर उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाया। खैर…ऐसे वीडियो अक्सर दिल जलाते हैं।🥲 #Ghaziabad #gaurcentralmall pic.twitter.com/x7d5XXUBYJ
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) December 21, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग मॉल में खड़ा है. वहां पर लड़का घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहा है और कुछ कहते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान सामने खड़ी उसकी गर्लफ्रेंड उसे देख रही है और गौर से उसकी बातें सुन रही है. इस दौरान आसपास लड़कों का एक ग्रुप खड़ा है. जैसे ही लड़की ‘हां’ करती है सभी लोग तालियां बजाकर दोनों को बधाई देते हैं. इस दौरान लड़की खुद भी घुटनों पर बैठकर लड़के से गले मिलती है और तभी लड़का उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे मंगलसूत्र पहना देता है. ये वीडियो मॉल के ऊपरी मंजिल से बनाया गया है. जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर लड़के और लड़की की ऐसी हरकत देख पहले कुछ लोगों ने दोनों पर भड़ास निकाली फिर बाद में इसे नौटंकी बताया. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने वीडियो को काफी प्यारा बताया और दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
