टीम इंडिया के एशिया कप जीतने पर गौतम गंभीर का जश्न मनाने का वीडियो हुआ वायरल, आप भी भर जाएंगे जोश से
फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया
टीम इंडिया के एशिया कप जीतने पर गौतम गंभीर का जश्न मनाने का वीडियो हुआ वायरल, आप भी भर जाएंगे जोश से
भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल में गजब का रोमांच देखने को मिला. आखिरी ओवर तक यह मुकाबला चला, जिसके बाद टीम इंडिया ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क को धो डाला. जीत के खास पलों से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो जोश और जुनून के साथ टेबल पीटते हुए नजर आ रहे हैं. आमतौर पर गौतम बेहद गंभीर ही नजर आते हैं. वो चीजों पर ज्यादा रिएक्शन नहीं देते. पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच धीरे-धीरे फंसता नजर आ रहा था. इसी बीच तिलक वर्मा ने एक छक्का लगाया और बाजी को पलट दिया. ऐसे में कोच साहब का ये रिएक्शन तो बनता ही था.
Gautam Gambhir is the real architect behind this new Indian team. #INDvPAK #AsiaCupFinal pic.twitter.com/fr9E9XxJKm
— Humza Sheikh (@Sheikhhumza49) September 28, 2025
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अंतिम ओवर में तिलक और रिंकू सिंह की मौजूदगी में 10 रनों की आवश्यकता थी. 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे तिलक ने हारिस रऊफ की पहली गेंद पर दो रन लिए. अगली गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर एक लंबा छक्का जड़ा और स्कोर चार गेंदों पर दो रन हो गया, जिससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में घबराहट कम हुई. तभी गंभीर का यह खास पल देखने को मिला. टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रिंकू सिंह ने मिड ऑन पर चौका लगाकर विजयी रन बनाया और भारत ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया.
तिलक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए. इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 20-3 था. तिलक वर्मा और शिवम दुबे (33) ने भारत को वापसी दिलाई और 19.4 ओवर में 150-5 का स्कोर बनाया.
