इंडिगो फ्लाइट से आया Mayday कॉल, फ्लाइट में कम था ईंधन, फिर……

Indigo (2)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 को गुरुवार को उस समय बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा जब पायलट ने ‘fuel mayday’ यानि फ्यूल की कमी को लेकर एक आपातकाल कॉल जारी की. सूत्रों के मुताबिक चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक के कारण विमान को समय पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी. इसके चलते फ्लाइट ने चेन्नई के आसमान में कई चक्कर लगाए. जिससे ईंधन की कमी हो गई. वहीं, विमान में यात्री भी सवार थे और आपात स्थिति में इसे बेंगलुरु भेजा गया. फ्लाइट ने रात 8:15 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारा गया, ईंधन भरवाया गया और यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया. सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद फ्लाइट ने रात 10:24 बजे फिर से उड़ान भरी और चेन्नई एयरपोर्ट पर सामान्य तरीके से लैंडिंग की. इस दौरान DGCA और अन्य संबंधित अधिकारियों को सारी जानकारी दी गई.

गुरुवार रात 8:11 बजे पायलट ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) को ‘fuel MAYDAY’ मैसेज भेजा था, ताकि विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग मिल सके. 8:15 बजे फ्लाइट ने KIA पर सुरक्षित लैंडिंग की थी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!