NCB ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को किया गिरफ्तार

Arjun Rampal

अर्जुन रामपाल (फाइल फोटो/फेसबुक)

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार कर लिया है। यहां आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार इसकी जानकारी दी है।

बार्टेल के तथाकथित ड्रग पेडलर अगिसियालोस डेमेट्रिएडिस संग नियमित रूप से संपर्क में रहने की बात कही जा रही है, जिन्हें एनसीबी द्वारा 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। अगिसियालोस अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिएडिस के भाई हैं।


अब कड़कनाथ मुर्गों की फार्मिंग करेंगे महेंद्र सिंह धोनी


बार्टेल बांद्रा में रहते हैं और पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। गुरुवार को एनसीबी द्वारा बार्टेल से पूछताछ की गई थी और शुक्रवार को उसी मामले के संदर्भ में उन्हें अरेस्ट किया गया, जिसमें पिछले तीन महीने से हो रही एनसीबी की जांच में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कम से कम 20 अन्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!