भारत घूमने आई फ्रांस की महिला से रेप, आरोपी ….

Rape

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

भारत घूमने आई फ्रांस की महिला पर्यटक से रेप का मामला सामने आया है. यह चौंकाने वाली घटना राजस्थान के उदयपुर में घटी है. राजस्थान पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है. पीड़ित महिला आरोपी शख्स से एक स्थानीय कैफे में मिली थी. आरोपी की पहचान सिद्धार्थ के तौर पर की गई है. वह पीड़ित महिला को बहाने से अपने किराए के अपार्टमेंट में ले गया था. आरोप है कि यहां उसने महिला से कथित तौर पर रेप किया.

एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला एक अस्पताल पहुंची और वहां भर्ती हो गई. वह खतरे से बाहर है और उनका इलाज किया जा रहा है.

बड़गांव पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूर्णा सिंह राजपुरोहित ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर लिख ली गई है. आरोपी शख्स फिलहाल भागा हुआ है और उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

एफआईआर के अनुसार, फ्रांसीसी महिला 22 जून को दिल्ली से उदयपुर पहुंचीं थीं और वह अंबामाता पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले एक होटल में ठहरीं थीं. सोमवार शाम को वह एक कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुईं. यहा उनकी मुलाकात आरोपी शख्स से हुई. युवक ने पीड़ित महिला को उदयपुर दिखाने की बात कही. महिला ने होटल लौट जाने की बात पर जोर दिया. वहीं आरोपी शख्स ने उनको अपने साथ अपार्टमेंट चलने को कहा. यहां उसने महिला से कथित तौर पर रेप किया.

पीड़ित महिला ने कहा कि उनका फोन डिस्चार्ज हो गया था जिस कारण वह किसी को मदद के लिए फोन नहीं कर पाई. इस घटना के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई और वह खुद ही एक निजी अस्पताल में जाकर भर्ती हो गईं.

अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी कहा कि दिल्ली स्थित फ्रेंच एंबेसी को सूचित कर दिया गया है और महिला को हर प्रकार की सहायता दी जा ही है.

 

Reported By: IANS, Written By: Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!