अजीब हादसा : पेड़ से नारियल शख्स पर गिरा, हुई मौत
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
तिरुवनंतपुरम | केरल के कोझिकोड में बुधवार को पेड़ से नारियल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह पेड़ सड़क के किनारे लगा हुआ है. पेड़ से नारियल टूट कर शख्स के सिर पर गिरा. इससे उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई.
मृतक का नाम मुनीर था. वो 49 वर्ष का था. मुनीर, सऊदी अरब में काम करता था लेकिन अपने पिता की देखभाल के लिए घर (केरल) आया था. उसके पिता अस्वस्थ है और कोझिकोड के पास एक अस्पताल में भर्ती है.
मंगलवार को अपने बीमार पिता को अस्पताल में मिलकर मुनीर दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था जब यह हादसा हो गया.
उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया. पर इलाज के दौरान, बुधवार तड़के उसका निधन हो गया. मुनीर जल्द ही अपना काम फिर से शुरू करने के लिए सऊदी अरब लौटने वाला था पर उससे पहले ही यह घटना घट गई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
