फिर चर्चा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़……
फोटो: आईएएनएस
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.
जगदीप धनखड़ के इस कदम से देश की राजनीति में हलचल मच गई थी. इस्तीफे का कारण उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताया था. अब खबर है कि धनकड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवेदन किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए इसलिए आवेदन किया है क्योंकि वह दसवीं विधानसभा के सदस्य थे. साल 1993 में वह कांग्रेस के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक बने थे. विधायक रहने के कारण वह पेंशन के हकदार हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि उन्हें 42 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन के तौर पर मिलेंगे. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्टि की है कि पूर्व उपराष्ट्रपति का पेंशन के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और आगे की प्रक्रिया जारी है.
आपको बता दे कि जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से विपक्ष सरकार को घेर रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कपिल सिब्बल,अखिलेश यादव और विपक्ष के तमाम बड़े नेता जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने का कारण पूछ रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
