पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती, बाथरूम…..

DHANKHAD

फोटो : आईएएनएस

The Hindi Post

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती, बाथरूम…..

 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया. वे सुबह वाशरूम में बेहोश होकर गिर पड़े थे. उन्हें पहले गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल ले जाया गया. उसके बाद दोपहर दो बजे एम्स लाया गया. यहां कार्डियोलॉजी विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है.

उन्हें हृदय से संबंधित पहले से समस्या है. कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहोश होते रहे हैं, जिसमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं. उपराष्ट्रपति रहने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें यहीं लाया गया था. उस दौरान इंजियोप्लाटी भी की गई थी.

इसके बाद एक-दो बार एम्स में ही भर्ती कर उनका इलाज चला. इस बार भी जब फिर से बेहोश हुए तो पहले नजदीकी अस्पताल में आपात चिकित्सा दी गई. उसके बाद दोपहर में एम्स लाया गया.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!