पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ गंभीर प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैला

Joe Biden 1 (1) (1)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

वाशिंगटन | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है और डॉक्टरों के अनुसार यह तेजी से फैलने वाला है. यह जानकारी जो बाइडेन के कार्यालय ने एक बयान में दी.

जारी बयान के अनुसार, “82 साल के जो बाइडेन को कुछ समय से पेशाब करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद जांच कराई गई. जांच में उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाई गई. शुक्रवार को प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई. यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है और इसे काफी गंभीर माना जा रहा है.”

“राष्ट्रपति बाइडेन और उनके परिवार के सदस्य से इलाज के विकल्पों पर डॉक्टरों से बात कर रहे हैं.”

आपको बता दे कि राष्ट्रपति बाइडेन की उम्र 82 साल है. वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति रहे हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने राष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था. डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला है.

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है इसकी जानकारी सामने आने के बाद पूरे अमेरिका में लोग हैरान हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मेलानिया और मैं जो बाइडेन की बीमारी की खबर से दुखी हैं. हम जो के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.”

डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जो बाइडेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वे इस कैंसर से लड़ाई जीतें. जो और जिल हमेशा से संघर्षशील रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस चुनौती का भी बहादुरी से सामना करेंगे.”

यह खबर ऐसे समय आई है जब राष्ट्रपति बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी. कुछ लोग उनकी मानसिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं खासकर कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने भी चिंता जताई है.

जो बाइडेन ने अपने बेटे ब्यू बाइडेन को 2015 में कैंसर के कारण खो दिया था. तभी से वह कैंसर के इलाज के लिए विशेष पहल चला रहे हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!