सांसद खेल महोत्सव की रेस में धड़ाम से गिरे पूर्व राज्यमंत्री, सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे…..”, देखें VIDEO

HEMRAJ VARMA

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

सांसद खेल महोत्सव की रेस में धड़ाम से गिरे पूर्व राज्यमंत्री, सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे…..”, देखें VIDEO

 

पीलीभीत में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा दौड़ते-दौड़ते मुंह के बल गिर गए. पीछे से धक्का लगने के बाद दौड़ रहे पूर्व मंत्री का संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाते हुए गिर पड़े. गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा.

दरअसल, 21 दिसंबर को जिले के गांधी मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था. महोत्सव का उद्घाटन करने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे थे. उन्होंने ट्रैक पर दौड़ लगाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया. मंत्री के साथ दर्जनों नेताओं ने दौड़ लगाई. वह भी केंद्रीय मंत्री के साथ रेस लगा रहे थे.

 

उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हेमराज वर्मा ने लिखा- मेरे ट्रैक में दूसरे लोग आ गए थे. मुझे धक्का देकर गिराया गया. वह राजनीति में भी गिरते और उठते हुए साजिशों का सामना करते आए हैं.

बीजेपी नेता, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा- “कल गांधी स्टेडियम में दौड़ते समय मेरी लाइन में दूसरे लोगों के आ जाने के कारण आगे निकलते वक्त बॉडी टच हुआ, जिससे मेरा बैलेंस बिगड़ा और मैं गिर पड़ा. वीडियो में मुझे धक्का दिया जाना स्पष्ट दिखाई दे रहा है.

विरोधी वीडियो वायरल कराकर मेरी ज्यादा चिंता कर रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम किसान के बेटे हैं. खेती-किसानी की है. उसके बाद राजनीति में भी गिरते-उठते और साजिशों का सामना करते आए हैं. आगे भी दौड़ेंगे और जीतेंगे.”

पीलीभीत में 21 दिसंबर को गांधी मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे. जितिन प्रसाद ने खेल महोत्सव का शुभारंभ दौड़ लगाकर की. केंद्रीय मंत्री के साथ स्थानीय नेताओं ने भी दौड़ लगाई.

दौड़ लगाने वालों में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी थे. लेकिन दौड़ते समय ट्रैक पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और लुढ़कते हुए मुंह के बल गिर पड़े.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. ड्रोन वीडियो में दिख रहा है कि जब पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा अपनी लेन में दौड़ रहे थे, तभी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के पति गुरभाग सिंह उनकी लेन में आ गए.

दौड़ते हुए गुरभाग सिंह का कंधा साथ दौड़ रहे हेमराज वर्मा से लगा. इससे उनका संतुलन बिगड़ गया. वह डगमगाते हुए आगे की ओर मुंह के बल गिर पड़े. हालांकि, पीछे आ रहे एक व्यक्ति ने पूर्व मंत्री को उठाया.

वीडियो वायरल होने के बाद हेमराज वर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा-

“ईश्वर के आशीर्वाद और आप सभी शुभचिंतकों की दुआओं से मुझे कोई गंभीर चोट नहीं आई है. मैं बिल्कुल ठीक हूं.”

बस ईश्वर से यही प्रार्थना है कि किसी की नजरों से न गिरें. आप अपनी चिंता कीजिए, मेरी चिंता करने के लिए मेरा ईश्वर और मेरे शुभचिंतक ही काफी हैं.

हेमराज वर्मा, सपा की सरकार में एक बार विधायक और राज्य मंत्री रह चुके हैं. साल 2012 में हेमराज वर्मा पहली बार विधायक चुने गए थे. अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी.

2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हेमराज सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने टिकट की दावेदारी भी की थी. हालांकि, टिकट नहीं मिला. उनकी जगह पर जितिन प्रसाद को टिकट मिल गया.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!