पूर्व IAS अधिकारी को बनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का प्रधान सचिव
रिजर्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव होंगे.
शक्तिकांत दास आरबीआई गवर्नर के रूप में 6 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद पिछले साल दिसंबर में रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के कुछ महीने बाद अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. फिलहाल प्रमोद कुमार मिश्रा (पीके मिश्रा) पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 हैं. इनके साथ-साथ अब शक्तिकांत दास प्रधान सचिव-2 की भूमिका में नजर आएंगे. शक्तिकांत दास 1980 बैच के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

RBI गवर्नर शक्तिकांता दास (फोटो: आईएएनएस)
