मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर ने महाराष्ट्र के ग्रहमंत्री देशमुख के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की

Param Bir Singh
The Hindi Post

मुंबई | मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने बंबई हाईकोर्ट में एक आपराधिक मामले के संबंध में याचिका दायर की है। सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। इससे पहले परम बीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ लगाए गंभीर आरोपों के मद्देनजर केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हालांकि शीर्ष अदालत ने उन्हें हाईकोर्ट में जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद अब सिंह ने बंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परम बीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में स्थानांतरण को चुनौती दी थी और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की भी मांग की थी, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में बरकरार रखा है।

वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह ने अपनी दलील में कहा है कि उन्हें अचानक मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से हटाकर होमगार्ड के कमांडेंट जनरल के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।

दरअसल, सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में गृहमंत्री देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी भूचाल आ गया है। सिंह ने आरोप लगाया है कि देशमुख ने गिरफ्तार-निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को प्रति माह 100 करोड़ रुपये उगाहने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार और देशमुख ने हालांकि पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह के आरोपों को खारिज कर दिया है।

सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में यह दावा भी किया था कि अन्य बातों के अलावा उन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं की भूमिका की जांच करने और उन्हें दादर और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की 22 फरवरी के आत्महत्या के मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!