हाई कोर्ट के पूर्व जज बीजेपी में हुए शामिल, तीन महीने पहले हुए थे रिटायर

Rohit Arya (2)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वह करीब तीन महीने पहले रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

रविवार को उन्होंने भोपाल में स्टेट पार्टी चीफ डॉ राघवेंद्र शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

12 सितंबर 2013 को वह एमपी हाई कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त हुए थे और 26 मार्च 2015 को स्थायी न्यायधीश बने थे.

पूर्व जस्टिस रोहित आर्य की अध्यक्षता में ऐसे कई मामलों के फैसले दिए गए जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी.

इनमें मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को जमानत देने इनकार करने वाला मामला भी शामिल था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!