लखीमपुर खीरी जा रही पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई के संग पुलिस की बदसलूकी, बाल खींचे, जबरन गाड़ी में बैठाया

Savitri Bai Phule
The Hindi Post

पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले का एक वीडियो सामने आया है जिसमे पुलिस उनको धक्का देकर गाड़ी में बैठाती दिख रही है। उनके साथ बदसलूकी हो रही है। यह वीडियो वायरल हो गया है और इसपर लोग प्रतिक्रिया दे रहे है।

जब सावित्रीबाई फुले इसका विरोध करती है तो महिला पुलिस उनके बाल पकड़कर उनको गाड़ी में बैठाने लगती है। यह वीडियो 5 अक्टूबर का है जब सावित्रीबाई फुले लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रही थी।

सावित्रीबाई फुले का परिचय यह है कि वह पूर्व सांसद है। वह 2014 में बीजेपी की टिकट पर बहराइच से लोकसभा का चुनाव जीती थी। साल 2012 में वह बलहा विधानसभा क्षेत्र (बहराइच) से विधायक बनी थी। उस साल भी वह बीजेपी की टिकट पर ही चुनाव लड़ी थी और जीती थी। पर 6 दिसंबर 2018 को उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी थी।

इस वीडियो पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि “सावित्री तुम्हारे साथ इस तरह का व्यवहार देखकर दुख हुआ। लड़ती रहो, डटी रहो।”

इस घटना पर पत्रकार उमा शंकर सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि, “नाम : सावित्री बाई फुले, अध्यक्ष KBSP

पुराना परिचय : 2012 में बहराइच के बलहा से BJP MLA बनीं। 2014 में BJP की टिकट से MP चुनी गईं। 2018 में ‘समाज को बाँटने की राजनीति’ का आरोप लगा कर BJP छोड़ गईं।

ताज़ा स्थिति : 2021 में लखीमपुर खीरी जाते समय UP पुलिस के हाथों इस तरह पकड़ी गईं।”

 

पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा कि “#दलित नेत्री हैं, BJP छोड़ चुकी हैं। बस इतना पर्याप्त हैं,पुलिस से धक्के मरवाने, बेईज्जत करने के लिए। देखिए, कैसे जानवर की तरह पटक दिया गाड़ी की शीट पर! नाम : #सावित्री_बाई_फुले, अध्यक्ष KBSP #दलित_विरोधी_भाजपा

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!