कबूतरों को दाना डालने पर FIR दर्ज, देश में पहली बार हुआ ऐसा….

peagon

कबूतरों की बढ़ती संख्या और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए माहिम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है/ (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

कबूतरों को दाना डालने पर FIR दर्ज, यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

 

मुंबई | कबूतरों को दाना डालने पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ऐसा मुंबई में पहली बार हुआ है. मुंबई में कबूतरों की बढ़ती संख्या और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने कबूतरों को दाना डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

यह घटना मुंबई के माहिम इलाके की है जहां एक शख्स को एलजी रोड पर कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया. यह शख्स मौके पर कार से आया था. कार की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी इस वजह से आरोपी की पहचान नहीं हो सकी.

माहिम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270 और धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है. यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक स्थलों और विरासत स्थलों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें दंडित किया जाए.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि प्रशासन की स्पष्ट रोक के बावजूद भी लोग अब भी कबूतरखानों में कबूतरों को दाना डालते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है.

बीएमसी और पुलिस ने मिलकर दादर कबूतरखाना का निरीक्षण किया और तय किया कि निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में अधिकारी तैनात किए जाएंगे.

मुंबई में मौजूद 51 कबूतरखानों की पहचान की गई है और अब इन पर निगरानी रखी जाएगी.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!