अभी और भारतीयों को अमेरिका से भेजा जाएगा भारत वापस…., विदेश मंत्रालय ने कही यह बात

Vikram Misri (1)
The Hindi Post

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है, जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमने अमेरिकी प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि निर्वासित भारतीयों के साथ कोई भी अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की जानकारी हमें मिलती है, तो हम इसे तुरंत उच्च स्तर पर उठाएंगे.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि निर्वासन की प्रक्रिया नई नहीं है. इस मसले पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कल संसद में चर्चा की थी. मैं भारत को एक असहयोगी देश के रूप में वर्णित करना स्वीकार नहीं करूंगा. दुनिया का कोई भी देश अगर अपने नागरिकों को वापस स्वीकार करना चाहता है, तो उसे यह आश्वासन चाहिए कि जो भी वापस आ रहा है वह भारत का नागरिक है, इसके साथ वैधता के मुद्दे जुड़े हैं, सुरक्षा के मुद्दे जुड़े हैं. हाल ही में हुई बातचीत में जब हमने अमेरिका से संभावित वापसी करने वालों के बारे में विवरण मांगा था तो हमें बताया गया है कि अंतिम निष्कासन संबंधी आदेश 487 भारतीय नागरिकों को लेकर है.

अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए सैन्य विमान के उपयोग पर उन्होंने कहा कि परसों जो निर्वासन हुआ वह कई वर्षों से हो रही प्रक्रिया की तुलना में कुछ अलग है और थोड़ा अलग प्रकृति का है.

इसके अलावा विदेश सचिव ने अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले गिरोहों और नेटवर्क्स के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें पूरे सिस्टम में मौजूद उस ईकोस्सिटम पर कार्रवाई करने की जरूरत है, जो अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!