रैगिंग का गंभीर केस: सीनियर्स ने जूनियर छात्रों को नंगा कर क्लिक की उनकी फोटो फिर उनके प्राइवेट पार्ट से लटका दिए डंबल

Ragging (1)
The Hindi Post

कोट्टायम | केरल के कोट्टायम से रैगिंग का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. यहां के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज के पांच छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन छात्रों पर अपने जूनियर्स की रैगिंग करने का आरोप है.

गिरफ्तार छात्रों की पहचान राहुल राज, एनएस जीवा, एनपी विवेक, रिगिल जीत और सैमुअल जॉनसन के रूप में हुई है.

प्रथम वर्ष के छात्रों ने इन सीनियर छात्रों के खिलाफ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया.

शिकायतकर्ता छात्रों के अनुसार, पहले उन्हें नग्न अवस्था में खड़े होने के लिए मजबूर किया गया और फिर इनकी फोटो क्लिक की गई. छात्रों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके प्राइवेट पार्ट उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटकाया गया. यही नहीं, सीनियर्स ने कंपास और नुकीली वस्तुओं से छात्रों को घायल भी किया.

सीनियर छात्रों पर यह भी आरोप है वह जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगते थे.

जब “यातनाओं” की हद पार हो गई तो प्रथम वर्ष के छात्रों ने सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया.

कोट्टायम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाटकोम सुरेश ने कहा: “पुलिस को उचित कार्यवाही करनी चाहिए. महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सब कई महीनों से चल रहा है और हम जानना चाहते हैं कि कॉलेज के अधिकारियो ने इस मामले में अभी तक क्या किया है. अगर पुलिस उचित कार्यवाही करने में विफल रहती है तो हम इस मुद्दे को उठाएंगे.”

कोट्टायम से शीर्ष माकपा नेता के. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!