5 टन वजनी, 25 फीट लंबी मछली समुद्र से बह कर किनारे आई, सेल्फी लेने की होड़ लगी, VIDEO

Blue Whale (1)
The Hindi Post

विशाखापत्तनम | आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बंगाल की खाड़ी के किनारे एक विशाल मछली बहकर आ गई है. इसे ब्लू व्हेल कहा जा रहा है.

संथाबोम्मली मंडल में मेघावरम समुद्र तट पर मरी हुई मछली बहकर किनारे आ गई है. स्थानीय मछुआरों का कहना है कि यह एक दुर्लभ मछली है. उन्हें इस बात का संदेह है उथले पानी में प्रवेश करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई.

यह मछली लगभग 25 फीट लंबी है और इसका वजन पांच टन है. ब्लू व्हेल को पृथ्वी पर सबसे बड़ा जीव कहा जाता है.

मछली को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है. कई लोग सेल्फी लेते नजर आए.

2021 में विशाखापत्तनम में तांतडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के दौरान कुछ मछुआरों ने फंसी हुई एक शार्क को बचाया था. अधिकारियों के मुताबिक यह व्हेल शार्क थी. बाद में उसे समुद्र में छोड़ दिया हो.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!