पंजाब: जिस स्कूल में उनकी मां सफाईकर्मी वहां चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा आम आदमी पार्टी का यह विधायक, सीएम चन्नी को हरा चुके हैं चुनाव

Labh Singh

आम आदमी पार्टी विधायक लाभ सिंह उगोके (फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

आम आदमी पार्टी के पंजाब से विधायक लाभ सिंह उगोके सुर्खियों में हैं। उगोके भदौड़ से विधायक हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। लाभ सिंह पहली तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने हाल में ही सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी जो उस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री थे को हरा दिया था। सिंह पॉलिटिक्स में आने से पहले पंजाब में एक मोबाइल स्टोर चलाते थे।

उगोके एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि जिस सरकारी स्कूल में उनकी मां बलदेव कौर पिछले 25 सालों से सफाई कर्मचारी हैं वहां वह चीफ गेस्ट (मुख्य अतिथि) बनकर एक कार्यक्रम में पहुंचे।

इसपर उनकी मां को गर्व हैं। उन्होंने कहा कि उनको खुशी हैं कि उनका बेटा विधायक बन गया। लाभ सिंह के पिता ड्राइवर हैं। सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं पर आम आदमी पार्टी ने उनको पंजाब चुनाव में टिकट दिया और वह जीत भी गए और हराया भी किसको – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को।

आपको बताते चले कि लाभ ने चन्नी को 37,000 से अधिक मतों से चुनाव हराया था।

लाभ सिंह का भी साधारण परिवार हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी घरेलू महिला हैं। लाभ पिछले कई सालों से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!