राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई: अयोध्या की रामजन्मभूमि कोतवाली में इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

First Information Report FIR (1) (1)
The Hindi Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई: अयोध्या की रामजन्मभूमि कोतवाली में इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और गबन के मामले में पहली बड़ी कानूनी कार्रवाई हुई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक शिकायत पर गुरुवार को अयोध्या की रामजन्मभूमि कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ एक नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई.

इस मामले की जांच कर रही SIT (विशेष जांच दल) ने दो दिन पहले ही अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी. इसके बाद अब यह मुकदमा दर्ज किया गया है. राज्य सरकार के कड़े रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

पुलिस द्वारा दर्ज की गई इस एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306, 316, 317 और 61 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इन सभी आरोपियों पर मंदिर के चढ़ावे में गबन करने, धोखाधड़ी रचने और एक सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत इस पूरे कृत्य को अंजाम देने का मामला दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एफआईआर में जिन आठ लोगों को मुख्य आरोपी बनाते हुए नामजद किया गया है, उनमें रामाशंकर यादव (टिन्नू), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं. पुलिस और प्रशासन अब एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ आगामी विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुट गई हैं.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!