लड़के-लड़कियों से पैसे लेकर दिया प्राइवेट रूम फिर चोरी-छुपे रिकॉर्ड किए उनके वीडियो, पुलिस ने…

Spy Camera Mobile Phone Recording ChatGPT Image Feb 7, 2026, 04_14_48 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

लड़के-लड़कियों को पैसे लेकर दिया प्राइवेट रूम फिर चोरी-छुपे रिकॉर्ड किए उनके वीडियो, पुलिस ने…

 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के एक रेस्टोरेंट में कपल्स से कथित तौर पर पैसे लेकर प्राइवेट कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे. साथ ही प्रेमी जोड़ों के निजी पलों की कथित तौर पर गोपनीय रिकॉर्डिंग की जा रही थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कपल को रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी पर शक हुआ जिसके बाद वहां हंगामा हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्टोरेंट परिसर में सीढ़ियों के पास एक छोटा कमरा बनाया गया था जिसे प्राइवेट स्पेस के रूप में कपल्स को दिया जाता था. आरोप है कि इसी दौरान एक कर्मचारी बैनर में बनाए गए छेद से मोबाइल फोन के जरिए कमरे के अंदर की गतिविधियों की कथित तौर रिकॉर्डिंग करता था.

घटना 4 फरवरी को उस समय सामने आई जब एक जोड़े को संदेह हुआ कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है. विरोध करने के बाद उन्होंने अपने परिचित को मौके पर बुलाया और कर्मचारी का मोबाइल चेक किया. दावा किया जा रहा है कि मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे.

पीड़ित पक्ष ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद करा दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!