‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर लगी आग

Kumkum Bhagya Actor Abhi And Pragya Facebook

फाइल फोटो: फेसबुक

The Hindi Post

मुंबई: एकता कपूर के डेली सोप ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर शनिवार को आग लग गई। मुंबई के चांदीवली इलाके में स्थित किलिक निक्सॉन स्टूडियो में हुए इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इस बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

हादसे के वक्त शूटिंग चल रही थी, लेकिन सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

शब्बीर अहलूवालिया, स्मृति झा, मुग्धा चाफेकर और कृष्ण कौल जैसे कलाकारों द्वारा अभिनीत ‘कुमकुम भाग्य’ बालाजी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक है, जिसे जी टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

महीनों लॉकडाउन के बाद अभी कुछ दिनों ही पहले ही दोबारा शूटिंग की शुरुआत हुई है।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!