ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी आग, इसमें है कई सांसदों के आवास
ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी आग, इसमें है कई सांसदों के आवास…..
दिल्ली में सांसदों के फ्लैट में आग लग गई है। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। सांसदों के फ्लैट बीडी शर्मा मार्ग पर स्थित हैं। आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहले और दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों के साथ ही तमाम जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
मौके से जो तस्वीर और वीडियो सामने आए हैं, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर जबरदस्त आग लगी हुई है। आग किस वजह से लगी, अफसर इस बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं।
आग लगने की यह घटना ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में हुई है। इस अपार्टमेंट में कई सांसदों के आवास स्थित हैं। दीपावली के मौके पर फायर ब्रिगेड महकमा अलर्ट मोड पर है क्योंकि पटाखों की वजह से दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की कई घटनाएं होती हैं।
#WATCH | A fire broke out at Brahmaputra Apartments in New Delhi. Six vehicles have been dispatched to the spot
More details awaited pic.twitter.com/eEk0UUyZzU
— ANI (@ANI) October 18, 2025
