हाई कोर्ट जज के बंगले में लगी आग तो मिला भारी मात्रा में कैश…

Gavel Grok AI (1) (1)
The Hindi Post

बीते दिनों दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज के सरकारी आवास पर आग लग गई थी जिसको बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे थे. आग को सफलतापूर्वक बुझा लिया गया था. आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों को बंगले के एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी रखी हुई मिली थी.

इसके बाद रिकॉर्ड बुक में बेहिसाब कैश (नकदी) बरामद होने का आधिकारिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को घटना के बारे में जानकारी दी गई थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने की थी.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में जस्टिस यशवंत वर्मा के के तबादले की सिफारिश की गई. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस यशवंत वर्मा अपने आवास पर नहीं थे जब आग लगी थी. उनके घर के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को आग लगने के बारे में सूचित किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाले तीन वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को वापस उनके मूल हाई कोर्ट यानि इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस यशवंत वर्मा को अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद से दिल्ली हाई कोर्ट में भेजा गया था.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के कुछ सदस्यों ने इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर जस्टिस वर्मा का सिर्फ तबादला किया जाता है तो इससे न्यायपालिका की छवि धूमिल होगी.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर के आदेश दिए गए है और मुख्य न्यायाधीश उनके खिलाफ इन-हाउस इन्क्वायरी करवा सकते है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!