मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के खिलाफ आगरा में एफआईआर दर्ज

AAP Tiranga Yatra Agra

Photo: Twitter@AAP

The Hindi Post

आगरा | आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा ताज शहर में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और 17 अन्य के खिलाफ सोमवार को लोहा मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

पार्टी के लोगों पर आरोप है कि रविवार को हुई रैली में पार्टी को जितने लोगों की परमिशन में दी गई थी, यात्रा में उससे ज्यादा लोग थे। आरोपियों पर कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। लखनऊ के बाद आगरा में यह दूसरी तिरंगा संकल्प यात्रा थी, जिसमें हजारों लोगों ने राष्ट्रीय तिरंगे के साथ भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के एक सदस्य ने कहा कि स्पष्ट रूप से यात्रा की सफलता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को परेशान कर दिया है।

साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की यात्रा में भी हजारों लोग और वाहन थे, वह भी तो सभी महामारी मानदंडों और धारा 144 का घोर उल्लंघन था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!