‘बुरी फंसी’ फराह खान…. दर्ज हुई FIR…. क्या हैं यह मामला?

Farah Khan 2 (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

मुंबई | फिल्म प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर फराह खान मुश्किल में फंस गई हैं. उन पर हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है. फराह के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज हुई हैं और वह अब जांच के घेरे में आ गईं हैं.

यह शिकायत ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दर्ज कराई हैं. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को टेलीविजन शो “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ” के एक एपिसोड के दौरान फराह द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए खार थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई.

शिकायत में पाठक ने दावा किया है कि फराह ने होली को “छपरियों का त्यौहार” बताया. उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे अपमानजनक माना जाता है. हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि फराह खान की टिप्पणी ने उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई हैं.

एडवोकेट देशमुख ने कहा, “मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह खान की इस टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ हैं. एक पवित्र त्यौहार का वर्णन करने के लिए ‘छपरी’ शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है और इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है.”

शिकायत में लिखा गया है, “मेरे मुवक्किल ने कहा है कि आरोपी ने न केवल मेरी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि बड़े पैमाने पर हिंदू समुदाय को भी व्यथित किया है. इस घटना में फराह खान शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में होली के त्योहार को लेकर बेहद अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस शिकायत के माध्यम से न्याय की मांग करता हूं.”

फराह खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!