उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा, योगी को कंगना रनौत समेत कई हस्तियों ने सराहा
फाइल फोटो/आईएएनएस
लखनऊ | बॉलीवुड में इन दिनों मचे घमासान के बीच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बनाने का एलान किया है। उनके इस कदम को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ लोकगायिका मालिनी अवस्थी, गीतकार मनोज मुंतशिर और भाजन गायक अनूप जलोटा ने सराहा है।
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं की मैं सराहना करती हूं। कंगना ने लिखा है कि लोगों की धारणा है कि भारत में सर्वश्रेष्ठ फिल्म उद्योग हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है। यह गलत है। तेलुगु फिल्म उद्योग ने खुद को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है। अब वो पूरे भारत में कई भाषाओं में फिल्मों को पहुंचा रहे हैं। कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी में की गई है। हमें फिल्म उद्योग में कई सुधारों की आवश्यकता है। सबसे पहले हमें एक बड़े फिल्म उद्योग की आवश्यकता है, जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाता है। हम कई कारणों से विभाजित हैं, हॉलीवुड फिल्मों को इसका लाभ मिलता है। एक इंडस्ट्री, लेकिन कई फिल्म सिटी।”
People’s perception that top film industry in India is Hindi film Industry is wrong. Telugu film industry has ascended itself to the top position and now catering films to pan India in multiple languages, many hindi films being shot in Ramoji Hydrabad 1/2 https://t.co/zB6wkJg1zX
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 19, 2020
लोकगायिका पदमश्री मालिनी अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि, ” एक सप्ताह पहले इसकी योजना बननी प्रारंभ हुई थी और आदरणीय मुख्यमंत्री ने इस दिशा में रुचि दिखाई,। फिर इस बाबत मेरी फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई, अभिनेता विवेक ओबेराय तथा गीतकार मनोज मुंतशिर से चर्चा हुई, आज इसकी औपचारिक घोषणा होते देखना सुखद है।”
Best of dubbed regional films don’t get pan India relase but dubbed Hollywood films get mainstream relase it’s alarming. Reason is the atrocious quality of most Hindi films and their monopoly over theatre screens also media created aspirational imagine for Hollywood films.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 19, 2020
“उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी और सुंदर फिल्म सिटी का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश हिंदी भाषा का उदगम है, कला-साहित्य-संगीत के गुणीजनों की उर्वराभूमि है। रोजगार सृजन की ²ष्टि से यह अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा।”
कवि, गीतकार तथा फिल्म पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, ” उत्तर प्रदेश और सभी हिंदी भाषी राज्यों के कलाकारों के लिए यह शुभ सूचना है। उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी बात सुनी। अब आपकी भाषा के सिनेमा आपके प्रदेश में निर्मित होंगे। यह आपके संघर्ष के एक कठिन अध्याय का अंत और उत्तर प्रदेश में एक नए इतिहास का आरम्भ है। बधाई।”
भजन गायक अनूप जलोटा ने वीडियो जारी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “उत्तर प्रदेश के लोगों के कारण फिल्मी जगत चमक रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई।”
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा के दौरान कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में से किसी एक प्राधिकरण में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए जमीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिटी फिल्म निमार्ताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही, रोजगार सृजन की ²ष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए।
आईएएनएस
