मथुरा में भीषण हादसा: 20 फीट गहरी नहर में गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत

Car falls into canal in Mathura (1) (1)
The Hindi Post

Fatal Blind Turn: Driver Misses Curve in the Dark; 4 Dead as Car Sinks in Mathura Canal

 

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है. ये सभी दोस्त कार में सवार होकर महावन से राजस्थान के डीग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में एक तीखा मोड़ आने पर चालक अंधेरे के कारण रास्ता सही से नहीं देख पाया. गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे 20 फीट गहरी नहर में जा समाई.

शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दो युवकों को बाहर निकाला, जबकि बाकी दो के शव पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाकर बरामद किए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो छात्र भी शामिल है जो लॉ की पढ़ाई कर रहे है. उनकी पहचान अमित और मोहित के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है और चौथे युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं.

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टेम परीक्षण के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि इस घटना की जांच करवाई जाएगी.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!