बहुत ही चौंकाने वाली बात, नितिन गडकरी ने गिरा दिया था अपने ससुर का घर
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (FARAH KHAN YOUTUBE)
बहुत ही चौंकाने वाली बात, नितिन गडकरी ने गिरा दिया था अपने ससुर का घर….
भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इंटरनेट पर भी बेहद लोकप्रिय हैं. हाल ही में वह डायरेक्टर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर आए जहां उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और निजी जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें साझा की.
व्लॉग में गडकरी अपनी पत्नी कंचन के साथ फराह और उनके कुक दिलीप के साथ नजर आए. बातचीत के दौरान जब फराह ने उनसे शादी के वर्षों के बारे में पूछा तो गडकरी थोड़े असमंजस में दिखे और मजाकिया अंदाज में बोले कि उनकी पत्नी ही सही जवाब देंगी.
कंचन ने बताया कि शादी को 41 साल हो चुके हैं. इसी बीच दिलीप ने अपने गांव में सड़क बनाने की मांग की. फराह ने मजाक में कहा कि सड़क उसके घर के बीच से बना दी जाए. कंचन ने हंसते हुए कहा कि ऐसा ही उनके पिता के घर के साथ हुआ था. गडकरी ने स्वीकार किया कि सड़क विस्तार के लिए उन्हें ससुर का घर तोड़ना पड़ा था.
गडकरी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने इनके पिता का घर तोड़ा था क्योंकि सड़क बढ़ानी थी”. जब पूछा कि नया घर तो बनाया ना, तो गडकरी ने कहा, नया घर नहीं दिया.
नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनके पड़ोसी रहे हैं. वह अक्सर उनके घर जाते और मनमोहन सिंह के मोरों को दाना खिलाते थे.
एक और किस्सा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता के एक रेस्टोरेंट का चाइनीज खाना उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने शेफ को ट्रेनिंग दिलाने की मांग की. जब रेस्टोरेंट ने मना किया तो गडकरी ने मजाक में कहा कि यह जमीन कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की है और वह शिपिंग मंत्री हैं, इसलिए लीज कैंसिल कर सकते हैं. फराह ने हंसते हुए कहा कि आपने ताकत का सही इस्तेमाल किया.
Hindi Post Dot In
