मशहूर सिंगर का निधन, शोक में परिवार और प्रशंसक
मशहूर सिंगर का निधन, शोक में परिवार और प्रशंसक, BIG NEWS
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री अभी राजवीर जवंदा के निधन से उबर भी नहीं पाई थी कि एक और दुखद घटना ने दस्तक दे दी है. इंडस्ट्री के एक और चहेते कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रोपड़ के कलाकार गुरमीत मान का निधन हो गया है. एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनकी मौत हो गई.
यह खबर राजवीर जवंदा के 8 अक्टूबर, 2025 को हुए हृदयविदारक निधन के कुछ दिन बाद आई है यानि तीन दिन के अंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक और सितारा खो दिया है. हालांकि अभी तक उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पंजाबी लोक गायक ने 10 अक्टूबर, 2025 को अंतिम सांस ली.

गुरमीत मान एक पंजाबी गायक, संगीतकार और गीतकार थे, जो अपनी आवाज और पंजाबी म्यूजिक व संस्कृति के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे. रोपड़ के इस कलाकार ने अपनी आवाज के ज़रिए पंजाब की लोक संस्कृति को देश भर के लोगों के दिलों तक पहुंचाया. वह पंजाबी कॉमेडी से भी जुड़े थे और एक्टिंग में भी एक्टिव थे. गुरमीत मान अपने फेमस गीतों और एल्बमों जैसे सोहरेयां दा पिंड और चंडीगढ़ इन रूम के लिए जाने जाते थे.
