यादव परिवार का वो बेटा जो रहा सियासत से दूर, अब दुनिया को कह गया अलविदा, जानें प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन ?

prateek aparna

अपर्णा और प्रतीक यादव की फाइल फोटो / (क्रेडिट : Credit: Instagram/iamprateekyadav Via IANS

The Hindi Post

यादव परिवार का वो बेटा जो रहा सियासत से दूर, अब दुनिया को कह गया अलविदा, जानें प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन ?

 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है. सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति के सबसे शक्तिशाली परिवारों में से एक से ताल्लुक रखने के बावजूद, प्रतीक राजनीति से दूर रहे और एक सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बनाई.

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. प्रतीक और अपर्णा का विवाह वर्ष 2011 में हुआ था और उनकी एक पुत्री है.

प्रतीक, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे. रिश्तों के लिहाज से वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुज और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के देवर थे.

प्रतीक यादव के पीछे उनकी पत्नी, पुत्री और भाई अखिलेश यादव का भरा-पूरा परिवार है.

उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!