योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया

yogi adityanath

𝗣𝗶𝗰 𝗖𝗿𝗲𝗱𝗶𝘁 :𝗜𝗔𝗡𝗦

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या में एक और काम किया है। फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल दिया है। अब यह अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका आदेश भी कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि मुख्यमंत्री ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है। अब यह स्टेशन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा।

इसके पहले जिले का नाम फैजाबाद की जगह अयोध्या किया गया था। इसी तरह इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला। योगी सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अगस्त 2018 में मुगलसराय स्टेशन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन बन गया। योगी कैबिनेट ने मुगलसराय तहसील का नाम भी बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील कर दिया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!