आबकारी नीति मामला: मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, डिप्टी सीएम को बताया मुख्य आरोपी

Manish Sisodia AAP Twitter Delhi State Uni Exams Cancelled

फोटो: आप/ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के नाम शामिल हैं।

आईएएनएस द्वारा देखे गए प्राथमिकी के अनुसार, सिसोदिया के अलावा, सीबीआई ने तत्कालीन आयुक्त, आबकारी, अरवा गोपी कृष्ण, तत्कालीन उपायुक्त, आबकारी, आनंद तिवारी, तत्कालीन सहायक आयुक्त (आबकारी), पंकज भटनागर, मनोरंजन और कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, पर्नोड रिकार्ड के पूर्व कर्मचारी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट के निदेशक अमनदीप ढाल, इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू, बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, महादेव लिकर के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता सनी मारवाह, तीन निजी व्यक्ति अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे, और दिनेश अरोड़ा और दो निजी फर्म, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, और महादेव लिकर का नाम है।

सीबीआई की छापेमारी अभी भी सात राज्यों की 21 जगहों अभी भी जारी है जहां आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई थी, लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया था, और आबकारी नियमों का उल्लंघन कर नीति बनाई गई थी।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!