पहले बेटे ने और अब पिता ने दिया भाजपा से इस्तीफा, आज इस्तीफा देने वाले नेता मोदी सरकार में थे मंत्री

Birendra Singh Quits BJP (1)
The Hindi Post

चंडीगढ़ | पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया. 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में शपथ लेने वाले चार कैबिनेट मंत्रियों में से एक थे बीरेंद्र सिंह.

सिंह अब कांग्रेस में घर वापसी करेंगे. कांग्रेस में वह चार दशक से अधिक समय तक रह चुके हैं.

उन्होंने सोमवार को मीडिया से कहा, “मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है. मेरी पत्नी प्रेम लता, जो 2014-2019 तक विधायक थी, ने भी पार्टी छोड़ दी है. कल (मंगलवार को), हम कांग्रेस में शामिल होंगे.”

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले (अगस्त 2014 में) बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे.

बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने को हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट मतदाताओं को लुभाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है.

बीते 10 मार्च को बृजेन्द्र ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. बृजेन्द्र भाजपा सांसद थे. वह कांग्रेस में शामिल हो चुके है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!