उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री आत्माराम तोमर घर में मिले मृत, गले में लिपटा था तौलिया, हत्या की आशंका

Atmaram Tomar

आत्माराम तोमर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बागपत (उत्तर प्रदेश) | बागपत जिले के छपरौली से भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री आत्माराम तोमर शुक्रवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनके गले में एक तौलिया लपेटा हुआ था और उनका कार और फोन गायब था। मूल रूप से बिजरौल गांव के रहने वाले तोमर शहर के बिजरौल रोड स्थित मकान में रहते थे।

पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तोमर की गला दबाकर हत्या की गई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह तोमर का ड्राइवर विजय उनके घर पहुंचा और दरवाजे की घंटी बजाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

उन्होंने कई प्रयास किए लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसने धक्का मारकर दरवाजा खोला और तोमर को मृत पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उस समय घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!