“अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाऊं तब भी EVM….” : लोक सभा में बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav In Lok Sabha (1)
The Hindi Post

लोकसभा सत्र के सातवें दिन यानि 02 जुलाई (मंगलवार) को सदन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए ईवीएम पर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा है कि उन्हें अब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है.

अखिलेश ने कहा, “ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था. आज भी नहीं है भरोसा. अगर मैं यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीत जाऊं तब भी मुझे नहीं भरोसा. मैंने अपने चुनावी भाषण के दौरान भी कहा था वह ईवीएम को हटाएंगे. ईवीएम से जीत कर ईवीएम हटाने का काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा, “ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है और जब तक ईवीएम नहीं हटेगा हम समाजवादी लोग उस बात पर अड़े रहेंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!