रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने काटा हंगामा, यात्रियों को किया परेशान, RPF इंस्पेक्टर को लाठी-डंडों से पीटा
किन्नर RPF इंस्पेक्टर को दौड़ाते और लाठी-डंडे से पीटते नजर आए/ (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने काटा हंगामा, यात्रियों को किया परेशान, RPF इंस्पेक्टर को लाठी-डंडों से पीटा….
उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किन्नरों का एक समूह शख्स को डंडे से मारने लगे. स्थिति और भी तब गंभीर हो गई जब पता चला कि जिस शख्स के साथ मारपीट जा रही थी वह आरपीएफ इंस्पेक्टर है.
दरअसल, किन्नरों का एक समूह कथित तौर पर यात्रियों को परेशान कर रहा था. मामले को सुलझाने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे थे पर इस दौरान किन्नरों ने उन पर हमला कर दिया. उन्हें डंडे से से पीटा गया.
मजबूर होकर आरपीएफ अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा. जिस समय किन्नरों ने उन पर हमला किया वह वर्दी में नहीं थे.
यूपी- जिला देवरिया के रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद को लाठी-डंडों से पीटा, मोबाइल तोड़ा। आधे घंटे तक किन्नरों ने रेलवे स्टेशन पर उपद्रव मचाया। दरअसल, इंस्पेक्टर ने किन्नरों को यात्रियों से जबरन पैसा वसूलने से रोका था। pic.twitter.com/IiBAVlFSvH
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 1, 2025
इस पूर घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में किन्नरों को आरपीएफ इंस्पेक्टर को डंडे से मारते हुए देखा जा सकता है. पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी की जा रही थी. किन्नरों ने उन पर डस्टबिन आदि से भी प्रहार किया. उन्हें किसी तरह से बचाया जा सका.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरपीएफ ने किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. जीआरपी ने इस मामले में दो किन्नरों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जीआरपी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि इस मामले में किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. दो किन्नरों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
