“माता बलि मांग रही हैं….”, कहकर युवक ने खुद पर किया कुल्हाड़ी से वार, फिर…….

AXE

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

“माता बलि मांग रही हैं….”, कहकर युवक ने खुद पर किया कुल्हाड़ी से वार, फिर…….

 

इटावा में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने “माता बलि मांग रहीं हैं” कहकर खुद को कुल्हाड़ी मारकर जान दे दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

बकेवर कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में सोमवार सुबह एक शराब की लत और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहे एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर लिया. गंभीर हालत में बकेवर के 50 शैया अस्पताल ले गए युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान राजेश कुमार उर्फ कल्लू पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि वह लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन अपने स्वजन से झगड़ा करता रहता था. उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी परवरिश उसके चाचा संतोष व चाची पार्वती देवी ने की थी. परिजनों के अनुसार, राजेश बीते कुछ समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था. वह बार-बार कहता था कि “माता बलि मांग रही है” और इसी बात को लेकर घर में भय और तनाव का माहौल बना रहता था. घर खाली कराने को लेकर भी उसका अपने चाचा से अक्सर विवाद होता रहता था.

बताया गया कि रविवार को भी उसने अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा. सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब चाची घर के ऊपर काम कर रही थी तथा चाचा जानवरों के पास थे तभी युवक ने घर बरामदे खुद पर कुल्हाड़ी से सिर पर बार कर लिया. और गंभीर अवस्था में वहीं पर गिर पड़ा.

घटना के बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारखंड निवासी रानी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई थी और तब से वह अलग रह रही थी. घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी भरथना राम दबन मौर्य थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक कस्बा इंचार्ज विनीत पाण्डेय व लखना चौकी प्रभारी अकिंत कुमार पटेल मौके पर पहुंचे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!