एपस्टीन फाइल्स का बड़ा खुलासा: बिल गेट्स को हो गया था यौन रोग, पत्नी मेलिंडा के लिए मंगाई थी दवाएं

Bill-Gates
The Hindi Post

एपस्टीन फाइल्स का बड़ा खुलासा: बिल गेट्स को हो गया था यौन रोग, पत्नी मेलिंडा के लिए मंगाई थी दवाएं

 

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक की गई ‘एपस्टीन फाइल्स’ ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. इन दस्तावेजों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के निजी जीवन को लेकर बेहद सनसनीखेज दावे किए गए हैं.

क्या हैं आरोप?
जारी की गई फाइलों में जेफ्री एपस्टीन द्वारा वर्ष 2013 में खुद को भेजे गए कुछ ईमेल ड्राफ्ट्स हैं. इन ईमेल्स में आरोप लगाया गया है कि बिल गेट्स ने “रूसी महिलाओं” के साथ कथित तौर पर संबंध बनाए थे जिसके परिणाम स्वरुप वह कथित तौर पर यौन संचारित रोग (STD) से संक्रमित हो गए थे.

दावे के अनुसार, गेट्स ने एंटीबायोटिक्स (दवाओं) का इंतजाम करने को कहा था ताकि वह अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स को ये दवाएं बिना उनकी जानकारी के दे सकें.

एपस्टीन ने यह भी लिखा कि गेट्स ने उससे इन घटनाओं से जुड़े सभी पुराने ईमेल डिलीट करने का अनुरोध किया था.

इन खुलासों के तुरंत बाद बिल गेट्स की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. गेट्स के प्रवक्ता ने कहा, “ये आरोप पूरी तरह से बेतुके और झूठे हैं. ये दस्तावेज केवल यह साबित करते हैं कि एपस्टीन, गेट्स से संबंध टूटने के बाद नाराज था और उन्हें (बिल गेट्स) बदनाम करने की कोशिश कर रहा था.”

न्याय विभाग की कार्रवाई
अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन मामले से जुड़े 30 लाख से अधिक पन्ने, हजारों वीडियो और लाखों तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन दस्तावेजों में किसी का नाम होने का मतलब यह कतई नहीं है कि वह व्यक्ति किसी अपराध में शामिल है.

दस्तावेजों की ताजा सूची में कई हाई-प्रोफाइल नाम शामिल है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला प्रमुख एलन मस्क, पूर्व ब्रिटिश शाही सदस्य प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर और चर्चित भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर के नाम इस सूची में शामिल हैं.

कौन था जेफ्री एपस्टीन ?
जेफ्री एपस्टीन एक धनी अमेरिकी फाइनेंसर था जिसकी वर्ष 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी. वह नाबालिग लड़कियों से जुड़े सेक्स-ट्रैफिकिंग मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा था. अधिकारियों ने उसकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया था.

IANS

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!