ईपीएफओ ने पीएफ पर ब्याज दर को 2021-22 के लिए घटाकर 8.1 प्रतिशत किया, 40 सालों में सबसे कम

EPFO (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) पर मिलने वाली ब्याज दर को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.5 से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया है. यह फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 230वी बैठक में लिया गया.

नई ब्याज दर पिछले 40 सालों में सबसे कम है. इससे पहले साल 1977-78 में ब्याज दर 8 प्रतिशत थी.

वित्तीय वर्ष 2020-21 में ईपीएफओ ने 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान किया था.

ईपीएफओ देश का सबसे बड़ा रिटायरमेंट फंड है. ईपीएफओ दूसरा सबसे बड़ा गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान है जिसके पास 16 लाख करोड़ का फंड है.

ईपीएफओ के 24.77 करोड़ मेंबर है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!