लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Lata Mangeshkar

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर भारत सरकार ने देश में 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। शोक के दौरान 2 दिनों तक देश का राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में आधा झुका रहेगा ।

राष्ट्रीय शोक के दौरान किसी सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता है। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में उन्हें सलामी देंगे।

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।

रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वे पिछले एक महीने से इस अस्पताल में भर्ती थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा के दिग्गज नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!