पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

indigo_flight (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

पटना | पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

इंजन में गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया.

इस विमान के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है.

पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 2433 के पायलट ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटो के बाद इंजन में गड़बड़ी की सूचना दी.

इस दौरान यात्री सहम गए लेकिन विमान को तत्काल पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया.

इस फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे है.

एयरपोर्ट पर अन्य सभी फ्लाइट्स का परिचालन सामान्य हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!