एलॉन मस्क ने रचा इतिहास: बने दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’, SpaceX के धमाकेदार IPO ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Elon Musk AI Image (1) (1)
The Hindi Post

एलॉन मस्क ने रचा इतिहास: बने दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’, SpaceX के धमाकेदार IPO ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

 

टेक दिग्गज एलॉन मस्क आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर (Trillionaire) की वेल्थ रखने वाले अमीर बन गए हैं. उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 91 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है.

मस्क को इस ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय उनकी स्पेस कंपनी SpaceX के अमेरिकी शेयर बाजार में हुए धमाकेदार डेब्यू को जाता है जो दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) साबित हुआ है.

नैस्डैक (Nasdaq) पर लिस्ट होकर रचा इतिहास

SpaceX ने ‘SPCX’ टिकर सिंबल के साथ अमेरिकी शेयर बाजार ‘नैस्डैक’ पर लिस्ट होकर इतिहास रच दिया है. इस मेगा आईपीओ के जरिए कंपनी ने बाजार से 75 अरब डॉलर की रिकॉर्ड तोड़ रकम जुटाई है. आईपीओ के दौरान इसके शेयरों का प्राइस बैंड 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया था. इस ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के साथ ही SpaceX की कुल मार्केट वैल्यूएशन (बाजार पूंजीकरण) 1.75 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है जिससे यह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गई है.

सऊदी अरामको का बरसों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

SpaceX का यह आईपीओ वैश्विक वित्तीय इतिहास में किसी भी कंपनी द्वारा लाया गया अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है. इसने सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2019 में जब सऊदी अरामको बाजार में लिस्ट हुई थी तब उसने 29 अरब डॉलर जुटाए थे. वहीं, मस्क की स्पेसएक्स ने 75 अरब डॉलर जुटाकर उस रिकॉर्ड को बेहद बड़े अंतर से ध्वस्त कर दिया है. इस लिस्टिंग ने एलॉन मस्क को कॉर्पोरेट जगत के शिखर पर स्थापित कर दिया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!