हाथ में मोबाइल फोन फटने से 8 साल की बच्ची की मौत

Blast In Mobile Phone (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कोच्चि | केरल के त्रिशूर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की एक बच्ची की मोबाइल फोन फटने से मौत हो गई.

बच्ची के हाथ में मोबाइल फोन ब्लास्ट कर गया. इस घटना के समय बच्ची फोन पर वीडियो देख रही थी.

यह घटना सोमवार देर रात हुई और डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद भी उसे बचाया नहीं जा सका.

स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने जांच शुरू कर दी है और एक फोरेंसिक टीम को भी काम पर लगाया गया है.

पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही हैं कि फोन में ब्लास्ट कैसे हुआ. मोबाइल फोन ब्लास्ट की यह घटना हैरान भी करती हैं और डराती भी हैं. ऐसे में जांच के बाद ही ब्लास्ट के कारण का पता चलेगा

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!