सपा नेता व पूर्व विधायक के यहां ED की छापेमारी

Enforcement Directory

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

गोरखपुर | समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की. विनय शंकर बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे है. बताया जा रहा है कि ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम बैंक लोन घोटाला केस में छापा मारा है.

विनय शंकर के गोरखपुर समेत कई ठिकानों पर टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान ईडी के अधिकारी अर्धसैनिक बलों के साथ उनके आवास पर पहुंचे हैं. ईडी के अधिकारी विनय शंकर तिवारी से पूछताछ कर रहे हैं. इस दौरान पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी से भी पूछताछ हुई.

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है. इसको लेकर तीन घंटे से छापेमारी चल रही है. ईडी की टीमें सात से आठ गाड़ियों में आई है. इससे पहले भी यहां ईडी की रेड पड़ चुकी है. विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपये के लोन के डिफाल्ट का मामला सामने आ रहा है. अभी छापेमारी चल रही है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!